फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डंपर ने कार में मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से कार चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। डंपर और कार की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कार का एयरबैग खुल गया और चालक बच गया। पुलिस ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कस्बा पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर, जेबां चौराहा निवासी बलजीत सिंह शुक्रवार को कार से रिश्तेदारी में खुटार के गांव प्रसादपुर जा रहे थे। खुटार मैलानी मार्ग पर गांव कढ़ैया के पास पहुंचने पर सामने से आ रहा डंपर कार से टकरा गया। जोरदार टक्कर से कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बलजीत सिंह बच गए।
विज्ञापन

बलजीत सिंह ने बताया कि वह सीट बेल्ट लगाने के बाद ही कार चलाते हैं। सीट बेल्ट के कारण ही एयर बैग खुल गए और वह चोटिल होने से बच गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें