शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से 5वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन पांच व छह मार्च को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल नई दिल्ली में किया जाएगा। यहां राज्य से प्रथम विजेता को संबोधन का अवसर दिया जाएगा।
द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इनमें आटाखुर्द निवासी ललित हरि मिश्रा भी शामिल हैं, जोकि जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने 29 फरवरी व एक मार्च को राज्यस्तरीय युवा संसद महोत्सव में प्रतिभाग कर पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, लेखा व कार्यक्रम सहायक सोनम सचान, नमामि गंगे डीपीओ विनय सक्सेना व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने ललित को बधाई दी है। संवाद