फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार डालने के लिए खोदा गड्ढा छात्रों के लिए मुसीबत बना

Fri, 13 Mar 2015 12:35 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माल्हूपुर में बीएसएनएल कंपनी द्वारा तार डालने के लिए खोदी गई खाई पास में ही बने प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए मुसीबत बनकर रह गई है। कई बच्चे इस खाई में गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन कंपनी ने इस गड्डे को भरवाए जाने की अभी तक जरूरत नहीं समझी है। प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत एसडीएम से कर विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने तथा घायल हुई गरीब बच्ची के घरवालों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने दिए शिकायती पत्र मे कहा है कि कई बच्चे चुटहिल हो जाने के बाद गये, जबकि बीते दिन कक्षा दो की छात्रा नाजो पुत्री नन्हे उसी खाई में गिर गई और उसका हाथ दो जगह से टूट गया। बताया कि बेहद गरीब होने की वजह से उसके घरवाले छात्रा का इलाज नहीं करवा पा रहे है। एसडीएम ने इस मामले मे शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें