फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ों की छंटाई के चलते उपकेंद्र के फीडरों की गुल रही बिजली

Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बिजली की लाइन पर कार्य करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी में बिजली की आपूर्ति को बेहतर तरीके से देने के उद्देश्य से रविवार को 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई की गई। इसके चलते निगोही रोड उपकेंद्र के फीडरों को थोड़ी-थोडी देर के लिए आपूर्ति दी गई। गर्मी में बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह 9:20 बजे बाईबाग फीडर को बंद कर दिया गया है। इसके चलते पूरे फीडर के लोग गर्मी में परेशान हो गए। यहां पर दो घंटे में कार्य पूर्ण कर लिया गया। डेढ़ बजे रामनगर फीडर पर गुरुद्वारे के पास 11 केवी की लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया। लाइन शिफ्टिंग के कारण करीब चार बजे तक बिजली बंद रही। इसके चलते आसपास के इलाके के लोग परेशान रहे।
अधिकतर दुकानों पर बिजली चलित मशीनों से कार्य होने के चलते उनका कारोबार ठप रहा। इसी तरह पुलिस लाइन फीडर और पंचपीर फीडर पर पेड़ों की छंटाई होने के चलते एक-एक घंटे तक कार्य बंद रहा। करीब पांच बजे बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकीं। जेई अंकित तिवारी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए कार्य कराया गया।
विज्ञापन

-
ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की तहरीर दी
-निगोही रोड उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने एंटी पॉवर थेफ्ट में तहरीर दी। इसमें बताया कि मोहल्ला चिनौर में बाबा की मणि के पास आपूर्ति बाधित होने पर जांच की। इस बीच 11 केवी का जंपर कटा मिला और ट्रांसफॉर्मर से तेल रिस रहा था। ट्रांसफॉर्मर से 330 लीटर तेल चोरी हो गया था। इसी तरह गौटिया काजीपुर रोड पर भी चोरों ने तेल चोरी कर लिया।
इसी तरह रोजा क्षेत्र में मुकरमपुर निवासी संजय समेत कई लोगों ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका नलकूप के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया। जेई संजीव कुमार और लाइनमैन राहुल कुमार ने थाने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें