फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान में इजाफे से रात में भी बढ़ी गर्मी

Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और गर्मी की मार लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से रात में भी गर्मी की वजह से लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें