शाहजहांपुर। पछुआ हवा के प्रभाव से बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के असर ने बृहस्पतिवार को भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमन में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, आर्द्रता 55 फीसदी है इससे वातावरण में नमी कम है। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही और पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है। इसके असर से बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट होने के आसार बन रहे हैं। संवाद