शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अगले कई दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। जबकि, न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.2 वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ों में बारिश की वजह से तापमान में सामान्य रहेगा। रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है और पछुआ हवा भी चलेगी।