फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जरा-सी बारिश में परौर में लोगों के घर-दुकान में भरा पानी

Sun, 12 May 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। परौर-कलान मार्ग पर नाला बंद होने से शनिवार सुबह हुई थोड़ी सी बारिश में ही पानी लोगों के घरों में घुस गया। बारिश के बाद लोग घर और दुकान में भरा पानी बाहर निकालते रहे।
विज्ञापन


करीब दो दशक पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत परौर-कलान मार्ग का निर्माण हुआ था। पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया गया था। बाद में इस नाले की साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाले में सिल्ट जमा हो गई। हाल में ही सड़क के चौड़ीकरण का काम किया गया था। जेसीबी से खोदी गई मिट्टी नाले में पहुंच गई। इससे नाला पूरी तरह से बंद हो गया। आसपास के लोगों ने प्रधान को अवगत कराया। शनिवार को बारिश होने पर नाले से पानी नहीं गुजर सका। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। लोग पानी बाहर खींचते रहे। गुड्डू खान, मुलायम कुशवाहा, रामनिवास सिंह, ओमकार मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, सत्यपाल सिंह उर्फ कल्लू, अवधेश कश्यप, सुनील कश्यप, उदयवीर सिंह, मोनू सिंह, सत्यवीर सिंह ने नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें