फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति

Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत व ट्रांसफॉर्मरों की टेस्टिंग का कार्य होने के चलते तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने के चलते लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। पैनल व उपकरणों की टेस्टिंग के चलते शटडाउन लेकर कार्य कराया। उपकेंद्र के जेई विपुल दुबे, टीजी टू मुकेश कुमार सिंह, जेई मीटर नंदलाल, एई मीटर हरेंद्र कुमार, जेएमटी ओम प्रकाश ने नगर में आपूर्ति देने वाले ट्रांसफाॅर्मरों की साफ-सफाई कराई। ऑयल, इंसुलेटर को चेक कर मरम्मत कार्य को पूर्ण किया। टेस्टिंग कार्य के दौरान नगर की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें