फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंक शाखा में करंट उतरने से दिनभर ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। बैंक ऑफ बड़ौदा की कलान शाखा में मंगलवार को सुबह बारिश के दौरान वहां की दीवारों समेत काउंटरों पर करंट उतरने से दिन भर कामकाज बाधित रहा। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने विद्युत वायरिंग में आई खराबी ठीक करने के लिए मिस्त्री बुलाया, लेकिन शाम तक फॉल्ट ठीक नहीं हो सका। इस वजह से विभिन्न कामों से बैंक पहुंचे कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रोजाना की तरह सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बैंक शाखा खोली। सफाई कार्य होने के बाद कर्मचारी अपने निर्धारित काउंटरों पर पहुंचे तो उन्हें करंट के झटके लगे। तब तक वहां तमाम खातेदार भी पहुंच चुके थे। नुकरा गांव के रतिराम भी खाते से रकम निकालने आए थे। उनके अलावा धर्मपुर के ओम प्रकाश, कस्बे के विश्वनाथ गुप्ता, नंदकिशोर, कलुआपुर के विकास, जखिया के रामधनी आदि भी बैंक पहुंचे, लेकिन तब तक करंट के भय से बैंक कर्मी अपने काउंटर छोड़कर शाखा के बाहर जा चुके थे।
बैंक में तैनात गार्ड ध्यान पाल सिंह यादव ने बताया की सुबह से बैंक में करंट आ रहा है। इसलिए बैंक का कामकाज बिजली की वायरिंग ठीक होने तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन


बैंक के काउंटरों और दीवारों में बारिश की वजह से करंट उतर आया है। ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य बंद कर दिया गया है। वायरिंग की जांच और उसे ठीक कराने के लिए बिजली मिस्त्री बुलाए गए हैं। खराबी दूर होते ही बैंक में कामकाज शुरू करा दिया जाएगा। -अजय कुमार गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कलान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें