शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब 20 मिलाबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहने के साथ तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। वायुदाब 30 मिलीबार बढ़ा हुआ है और उत्तरी हवा चल रही है। इसके असर से बादल छाए रहने की संभावना है। आर्द्रता 47 फीसदी है। इसके असर से वातावरण में नमी बनी हुई है। हवा बदलने पर मौसम में बदलाव हो सकता है।