फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 27 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
मनमानी का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता की आवाज संगठन ने लगाया खाद्यान्न वितरण में मनमानी का आरोप
विज्ञापन

 जनता की आवाज संगठन ने रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में खाद्यान्न वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला भी फूंका। 
संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता और उनकी पत्नी सोनी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद उद्यान के समक्ष एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए लाल इमली चौराहा पहुंचे। यहां गुप्ता दंपति ने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी कर जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि राशनकार्ड ऑनलाइन होने से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जिन लोगों के राशनकार्ड ऑनलाइन हो गए हैं, उन्हें भी राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदार मनमानी पर उतारू हैं। इस अवसर पर संगीता वाजपेयी और सोनी गुप्ता ने भी जिला प्रशासन से राशन बंटवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में भाकियू के रामशंकर लाल, रूपा देवी, संजीव मिश्र, विमल गोयल, अतर सिंह राणा, अतीक अहमद, अनिल, सीताराम, दिलीप, रज्जन, शोभित वाजपेयी, रचना, शीतल, नेहा वाजपेयी, अशोक गुप्ता, अमन गुप्ता, विनोद शर्मा आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें