शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 22 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच चल रहे विवाद में समझौता हो गया। दंपती को केंद्र से ही विदा किया गया।
कांट थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को तीन साल हुए है। पति शराब पीकर मारपीट करता था। आवेदिका ने बताया कि वह पांच माह से मायके में रह रही थीं, लेकिन दोनों बच्चे पति के पास रह रहे हैं। काउंसलिंग में महिला आरक्षी मोनिका, बबीता देवी, पिंकी आदि उपस्थित रहींं। संवाद