पुवायां थाने में पाइप लेकर हंगामा करता युवक और पास में मौजूद होमगार्ड। संवाद
पुवायां। नशे में धुत बंडा के एक युवक ने शनिवार को पुवायां थाने के परिसर में हंगामा काटा। पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने रहे। काफी देर बाद उसे पकड़ा गया।
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, युवक जमकर गाली-गलौज भी कर रहा था। युवक ने थाने के सामने के दुकानदारों से भी अभद्रता की। एक दुकानदार की बाइक उठाकर ले जाने की कोशिश की। इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाला। इस दौरान थाने के गेट तक तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में हंगामा नहीं हुआ है। नशेड़ी युवक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया जाएगा।
बता दें कि 20 नवंबर को एक होमगार्ड सहित चार लोगों ने शराब के नशे में थाने में जमकर हंगामा किया था। उस वक्त थाना प्रभारी जिला मुख्यालय गए थे। थाना प्रभारी के वापस आने पर हंगामा कर रहे दो लोग भाग निकले थे। पुलिस ने होमगार्ड और एक अन्य युवक का मेडिकल कराया था। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया था कि युवक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया था और होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट कमांडेंट को भेजने की बात कही गई थी।