फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में महिला की हत्या: शराबी बेटे ने ली जान, पिता को मारने दौड़ा, बचाने आई मां को घोंपा भाला

Thu, 06 Mar 2025 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत युवक ने भाला मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गया।  
विज्ञापन
मृतका के घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव गनपतपुर में शराब के नशे में पिता पर हमला करने पर बचाव में आई 65 वर्षीय मां मैना देवी को बड़े बेटे विपिन कुमार ने भाला मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय गांव के दो लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने भाला मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

निगोही के गांव गनपतपुर निवासी भाईलाल का बड़ा बेटा विपिन कुमार शराब पीने का आदी है। बुधवार से वह शराब पीकर घूम रहा था। रात में नशे में उसने अपनी पत्नी राधा देवी को पीट दिया। तड़के चार बजे फिर से जागा और डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद भाला लेकर मकान के बाहर बैठ गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे पिता भाईलाल आए और मकान के बाहर बैठे बेटे को समझाने का प्रयास किया। पिता ने उससे कहा कि झगड़ा न करो और अंदर चलकर खाना खा लो। इतनी बात सुनकर वह पिता के ऊपर भाला लेकर दौड़ पड़ा। 

ये भी पढ़ेंBudaun Accident: हादसे में तीन लोगों की मौत... दो बाइक पर थे पांच सवार, किसी के सिर पर नहीं था हेलमेट

 
विज्ञापन

चेहरे पर ताबड़तोड़ किए प्रहार  
मकान के अंदर टिनशेड के नीचे बैठीं मैना देवी ने देखा तो वह दौड़कर आई और भाला पकड़ लिया। परिजन के अनुसार, विपिन ने उनके चेहरे पर भाला से वार किया। इसके बाद लगातार कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह भागा तो पकड़ने का प्रयास करने पर गांव के राधेश्याम और अरुण को भाला मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें