फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में धुत अधेड़ ने गले में डाला सांप, डसने से मौत

Tue, 04 Jun 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लक्ष्मण प्रसाद का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
देवकली (बंडा)। शराब के नशे में धुत एक अधेड़ ने सांप अपने गले में डालकर खिलवाड़ करने लगा। इस बीच सांप ने उसे डस लिया। दो दिन तक वह परिजनों के बिना बताए झांड़-फूंक कराता रहा। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नबीची के गांव लक्ष्मणपुर गोटिया में महेंद्र सिंह के घर पर शनिवार शाम सांप निकल आया था। लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाला लक्ष्मण प्रसाद (55) शराब के नशे में वहां पहुंचा और सांप को अपना दोस्त बताते हुए हाथ से उठाकर गले में लटका लिया। इसके बाद वह सांप को गांव के बाहर छोड़ने चला गया। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया।
वह बगैर घरवालों को बताए एक वैद्य के पास गया और जड़ी-बूटी लेकर आ गया। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिवार वाले पहले झाड़-फूंक कराते रहे। सुधार नहीं होने पर शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें