रोजा। लखनऊ-पलिया हाईवे पर रविवार शाम नशे में धुत चालक ने डीसीएम हरदोई बाइपास से शाहाबाद की ओर दौड़ा दी।
डीसीएम से चौढे़रा गांव के पास सड़क किनारे फल विक्रेता बलराम और एक बाइक को टक्कर लग गई। रिलायंस पावर परियोजना के मेटेरियल गेट के पास अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार भी टकरा गई।
इसके बाद चालक ने फिर डीसीएम दौड़ा दी। इससे वाहन जलालपुर में दो बाइक और एक कार से टकरा गया। इस बीच जलालपुर के ग्रामीणों ने सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछाकर डीसीएम चालक को पकड़ा तो अभद्रता करने लगा। सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक अरुण को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद