प्रदेश सरकार द्वारा दवा प्रतिष्ठानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व रिन्यूवल फीस बढ़ाने, फार्मासिस्टों की नियुक्ति अनिवार्य किए जाने का दवा कारोबारी विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर 28 फरवरी को दवा की दुकानें बंद रहेंगी। इसको लेकर जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
इस संबंध में एसोसिएशन का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को कलक्ट्रेट जाकर एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से मिला। उन्हें दिए ज्ञापन में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को जिले के दवा प्रतिष्ठान बंद रखने का इरादा जाहिर किया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा लाइसेेंस फीस दस गुना बढ़ा दिए जाने के साथ अव्यवहारिक कानून लागू कर दिए जाने दवा व्यवसाय संकट में पड़ गया है। ज्ञापन देने वालों में गोविंद मोहन वर्मा, सनी श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, अमित शर्मा, खालिद मियां, चमन रस्तोगी आदि शामिल रहे।