पेंड की आस में: खिरनीबाग चौराहे पर रेड लाइट में एक पेंड़ की छांव में रुके ट्रेफिक से पता चलता ह
शाहजहांपुर। उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन पछुआ हवा में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी तापमान सामान्य रहेगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पछुआ हवा में नमी रहेगी।