फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ड्रोन से सर्वे कर अवैध मकानों पर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आवास एवं विकास परिषद की हरदोई रोड भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना संख्या चार में अवैध कब्जे हटाने के लिए सोमवार को विभागीय टीम प्रवर्तन दल और पुलिस बल के साथ फिर पहुंची। टीम ने ड्रोन से सर्वे कर वहां अवैध रूप से बनाए गए मकान चिह्नित किए और नोटिस चस्पा कराकर कब्जेदारों को अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाने पर उन्हें बलपूर्वक हटा दिए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गत 28 अक्तूबर को भी विभागीय टीम यहां ड्रोन से सर्वे करने गई थी। इस दौरान वहां रहने वाले कई लोगों ने खरीदी गई जमीनों के कागजात दिखाते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया था। इस कारण टीम को बिना किसी कार्रवाई किए लौटना पड़ा था। इस बार विभागीय टीम प्रवर्तन दल के साथ पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची। बाद में घरों पर कब्जा मुक्त कराने के लिए उन पर नोटिस भी चस्पा किए गए। परिषद के सहायक अभियंता हेमंत राज ने बताया कि योजना संख्या को कब्जा मुक्त कराकर अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें