मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे कॉलोनियों का हाल भी देखा।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार ने मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन व कॉलोनी का निरीक्षण किया। कॉलोनी में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने सुधार के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दोपहर करीब डेढ़ बजे डीआरएम की स्पेशल ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। यहां से पुल से उतरने के बाद मालगोदाम की ओर गए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। मालगोदाम रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद नाले की सफाई नहीं होने व रेलवे कॉलोनी में बाहरी लोगों के कूड़ा डालने पर चहारदीवारी कराने के लिए निर्देशित किया।
कमियों को जल्द दूर करने के दिए निर्देश
उन्होंने रेलवे कॉलोनी में बनने वाले नए क्वार्टरों का जायजा लिया, साथ ही वहां पर बेहतर सुविधाओं के लिए निर्देश दिए। रेलवे लाइन के किनारे जानवरों को जाने से रोकने के लिए बनाई जा रही चहारदीवारी को देखा। प्लेटफार्म नंबर एक पर ओडीओपी के स्टाल पर जाकर बिकने वाले उत्पादों के दाम की जानकारी ली। इसके बाद मुख्य गेट पर जाकर सफाई व्यवस्था को देखा। डीआरएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं हैं, उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारी जल्द दूर कराएंगे।