शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम संग्रह मौर्या। संवाद
- फोटो : सिकरोडी में गंगा राम का गिरा पड़ा मकान।
शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्या ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से कार्ययोजना मांगी, कहा-तभी ब्लॉक दिया जाएगा।
रविवार को 12:45 बजे रोजा से विशेष सैलून से आए डीआरएम ने रोडवेज फाटक के पास रेलवे के नाले का निरीक्षण किया। बस्ती का पानी आने से रेलवे लाइन कमजोर होने के चलते नाले को बंद किया गया था। इसके बाद उनकी गाड़ी को लाइन नंबर चार पर लिया।
उन्हें स्थानीय अधिकारियों ने अमृत भारत योजना का नक्शा दिखाया। इसके बाद प्लेटफॉर्म चार पर बन रहे पुल के पिलर को देखा। वहां से मालगोदाम होते हुए सेकंड इंट्री पर गए और कार्य की जानकारी ली। डीआरएम ने निर्माण को लेकर जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि बारिश के चलते कार्य थोड़ा धीमी गति से हो रहा है।
डीआरएम ने स्पष्ट किया कि कार्य को समय से पूर्ण किया जाए। कार्ययोजना को लिखित में उपलब्ध कराएं, जिससे पुल को लेकर ब्लॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक और मुख्य गेट को देखा। उनके साथ एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक पीए तोमर, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, सीआईटी केके यादव मौजूद रहे।
रोजा में भी दिशा-निर्देश दिए
डीआरएम सुबह रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पॉवर केबिन का निरीक्षण करने के बाद लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र को देखा। ट्रेन मैनेजर व लोको पायलट रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर पानी की सप्लाई चालू करने के आदेश दिए।