फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज बूंदाबांदी, कल झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार सुबह धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट बारिश हुई। बाद में फिर से धूप निकलने से उमस ने परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में आठ मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई। शाम को आर्द्रता 89 प्रतिशत रही। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आर्द्रता बढ़ने से मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को झमाझम बारिश होने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें