फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर यूनियन ने किया रोड जाम, धरना दिया

Wed, 16 Sep 2015 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिपहिया वाहनों को शहर में एंट्री नहीं दिए जाने पर गुस्साए शाहजहांपुर ड्राइवर यूनियन से जुड़े आटो चालकों ने बरेली मोड़ से जिला अस्पताल तक जुलूस निकाला। जिला अस्पताल के सामने पहुंचकर रोड जाम किया। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गए और कुछ देर तक धरना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तिपहिया वाहन चालक बरेली मोड़ पर जमा हुए। वहां से यूनियन अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में जुलूस के रूप में। जिला अस्पताल के सामने पहुंचे। जिला अस्पताल के सामने तीमारदार अपनी समस्याओं को रोड जाम कर रहे थे, जिसमें तिपहिया वाहन चालक भी शामिल हो गए। वहां से टैंपो चालक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गए और धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर यूनियन की ओर से डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में आटो रिक्शा की शहर में नो एंट्री खत्म करने, बरेली मोड़ से केरूगंज, खिरनीबाग चौराहा, एसपी ऑफिस के पीछे होकर रोडवेज और रेलवे स्टेशन तक जाने का रास्ता दिए जाने, रोजा रोड के वाहनों को रेलवे स्टेशन तक जाने की अनुमति देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में प्रमोद पांडेय, राकेश कुमार, असलम खां, अशफाक खां, महेश कश्यप, मुकीम खां, सूरज कश्यप, रवि राठौर आदि शामिल रहे।

नए सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यभार संभाला
शाहजहांपुर। भदोही जिले में बतौर एसडीएम रहे पीसीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने शासन के तबादला आदेश पर मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्त का स्थानांतरण होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें