पुलिस ने टेंपो किया सीज
पुलिस ने चालक को फटकार लगाने के साथ ही सवारियों को उतार दिया और टेंपो को थाने ले जाकर सीज कर दिया। टेंपो में सवार लोग अन्य वाहनों से अपने घर गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू
क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने का आलम यह है कि चालक आगे एक सवारी के बैठने की सीट होने पर भी तीन से चार यात्रियों को बैठा लेते हैं। अपनी आधी सीट भी यात्री को दे देते हैं। खुद शरीर का आधा हिस्सा वाहन से बाहर रखकर ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में कोई आपात स्थिति आने पर वे न तो तुरंत वाहन को रोक पाते हैं और न उस पर नियंत्रण रख पाते हैं। हादसों की सबसे बड़ी वजह भी यही है।