फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी काल: शाहजहांपुर में हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से टकराया पिकअप वाहन... चालक की मौत

Wed, 14 May 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया। जमुका दोराहे के समीप सड़क पर खड़ी बस से पिकअप वाहन टकरा गया, जिससे चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े दोनों वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही जमुका दोराहे से पहले मंगलवार रात करीब एक बजे हाईवे पर रोडवेज बस से मिर्ची से भरा पिकअप वाहन पीछे से टकरा गया। हादसे में बदायूं के रहने वाले पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि अधिक गति और झपकी आने से हादसा हुआ होगा। 

विज्ञापन


बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर निवासी अमित (25 वर्ष) बदायूं से मिर्ची लादकर लखनऊ मंडी जा रहा था। अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद सड़क किनारे खड़ी खराब रोडवेज बस से पिकअप वाहन पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव गाड़ी में ही फंस गया। 

यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से पिकअप को पीछे खिंचवाया और एक घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना से लगभग आधे घंटे पहले ही रोडवेज की बस वहां पर खराब हो गई थी। उसकी सवारियां अन्य वाहनों से चली गईं थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें