फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 25 Jul 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी अनुबंधित बस के अंदर चालक का शव फंदे से लटका मिला। लोगों को मंगलवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। 
विज्ञापन
इसी बस के अंदर मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव गोरा महुआ निवासी अंकित कुमार (30) का शव रोडवेज की अनुबंधित बस में गमछे के सहारे लटका मिला है। सुबह बस स्टैंड की सफाई करने आए कर्मचारी ने शव को देखकर एआरएम को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


अंकित कुमार परिवहन निगम में आशीष सिंह की अनुबंधित बस के चालक के पद पर कार्यरत थे। यह बस शाहजहांपुर-बरेली रूट पर संचालित होती है। सोमवार की रात अंकित बस लेकर रोडवेज बस अड्डे पर आया। उसने परिचालक संजय सक्सेना व अपने पड़ोसी गांव दहेना निवासी दोस्त संजय के साथ खाना खाया था।

ये भी पढ़ें- बरेली में इस वजह से हुआ बवाल: साढ़े आठ मिनट का वीडियो आया सामने; अब तक दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


परिचालक संजय अपने घर चला गया, साथ ही अंकित बस के अंदर सोने चला गया। मंगलवार सुबह रोडवेज बस अड्डे की सफाई करने आए कर्मचारी को बस के अंदर शव लटका मिला। उसने तुरंत ही रोडवेज के अधिकारियों को सूचना दी। एआरएम आरएस पांडेय की सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि मुख्य गेट अंदर से बंद था। किसी तरह गेट खोलकर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो दिन पहले ही घर से लौटा था अंकित

रोजाना ही बस को अड्डे पर लगाकर अंकित सो जाता था। वह रोज अपने घर पर फोन भी करता था। दो दिन पहले ही घर से लौटा था। बताते हैं कि रात में उसने अपनी मां नीलम देवी व पत्नी निशा से फोन पर बातचीत की थी। अंकित के साथी संजय के अनुसार, वह शराब भी पीता था।

परिजनों ने फंदे से लटकने पर जताया संदेह

पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक के परिजनों ने अंकित कुमार के फंदे पर लटकने पर संदेह जताया। परिजनों के अनुसार, रात बातचीत में कोई ऐसी बात सामने नहीं आई थी, जिससे वह आत्महत्या कर ले। पुलिस ने भी परिवार के आने से पहले ही शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लटकने से हुई मौत

शाम को अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। उसकी मौत फंदे से लटकने से हुई है। अंकित अपने पीछे पत्नी निशा व दो बेटे दस वर्षीय नैतिक व छह साल के रितिक को छोड़ गया है।

दोस्त कहता था छोड़ दो शराब

गोरा महुआ के पड़ोसी गांव दहेना निवासी संजय अंकित का काफी करीबी दोस्त था। संजय के अनुसार, वह उससे शराब छोड़ने के लिए कहता था। जबकि अंकित उसकी बात नहीं मान रहा था।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना आने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया था। फॉरेंसिक टीम ने नमूना भी लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें