फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पशु पकड़ने वाला वाहन रोककर चालक और पंचायत सहायक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। कांवड़ यात्रा के दौरान पिपरौला क्षेत्र में हाईवे पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़कर हठीपुर कुर्रियागांव की गोशाला ले जा रहे नगर निगम के हाइड्रोलिक वाहन को कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार शाम रामलीला मैदान के पास रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने वाहन से सभी पशुओं को उतार लिया। विरोध करने पर वाहन चालक और पंचायत सहायक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पिपरौला के पंचायत सहायक पंकज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नगर निगम के चालक अखिलेश के साथ वह वाहन में मौजूद थे। आरोपी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि लोगों ने वाहन से पशुओं को उतारना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर कई लोग चालक अखिलेश और पंचायत सहायक पंकज पर हमलावर हो गए और दोनों के साथ मारपीट की।
बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि दो कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें