फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस को रोककर चालक और परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। रोडवेज की बस को रोककर चालक, परिचालक को पीटने के बाद हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। यात्रियों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। पुलिस को उसकी तलाश थी। परिचालक ने पुवायां कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिचालक विजय वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन जुलाई की दोपहर वह चालक अवनीश मिश्रा के साथ शाहजहांपुर से बस लेकर पलिया जा रहे थे। कोरोंकुइयां के पास बस के सामने एक मैजिक और बकरी आ जाने से चालक ने ब्रेक लगाए तो कुछ आगे चलने के बाद पीछे से बाइक पर आए गांव भूड़ा मैनारी निवासी धर्मपाल और गांव सकुलिया निवासी अरविंद कुमार ने बाइक बस के आगे लगा दी और तोड़फोड़ करने लगे। आरोपियों ने उनकी पिटाई भी कर दी।
परिचालक को पीटते देख सवारियों ने धर्मपाल को दबोच लिया और पिटाई कर बस में बैठा लिया, जबकि अरविंद मौके से भाग निकला। इसके बाद पुवायां आकर धर्मपाल को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर धारा 353, 323, 504,427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़ा गया धर्मपाल शातिर अपराधी है और उस पर पुवायां कोतवाली में कई रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल शातिर अपराधी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धर्मपाल से पूछताछ की जा रही है और उसके साथी अरविंद की तलाश की जा रही है।
सुनील अहलावत, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें