साइकिल क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन पर मौजूद सदस्य। संस्था
शाहजहांपुर। साइकिल क्लब की बैठक कैंट स्थित आर्मी गेट पर रविवार को हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब का अध्यक्ष डॉ. विकास खुराना और सचिव मोहित मेहरोत्रा को मनोनीत किया गया। जबकि, गजेंद्र गंगवार व संतोष महेंद्रू संयुक्त सचिव, आरिफ खान व आशीष टंडन संगठन मंत्री एवं डाॅ. शहजेब, नवीन कपूर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संरक्षक के रूप में डाॅ. अनिल त्रेहन, इंद्रजीत सचदेव, राजेश्वर पाठक, सरदार राजू बग्गा, देश दीपक, अनुराग पांडे, प्रेम प्रकाश गुप्ता, राजकुमार, अंबरीश शुक्ला, सरोज आनंद, गंगवार, सर्वेश यादव को शामिल किया गया। विधायक हरि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त कार्यकारिणी ने दस किमी की साइकिल राइडिंग की गई। इस मौके पर मार्निंग वॉकर्स क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप मेहरोत्रा गप्पू बाबू, डाॅ. विकास पांडे, सुदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।