फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धड़ल्ले से ढो रहे सवारी, 10 माह में सिर्फ 21 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालान

Sun, 25 Feb 2024 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
घटनाओं से सबक नही: ट्रैक्टर ट्राली पर भरी जा रही सवारियों से जिले में आए दिन घटनाएं हो रहीं हैं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आए दिन हादसों में लोगों की जान जाने के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ढोने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने और लोगों में जागरूकता के अभाव के कारण हादसे हो रहे हैं। अप्रैल 2023 से अब तक 21 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए गए।
विज्ञापन


शनिवार को कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरने से 22 लोगों की जान चली गई। शाहजहांपुर में भी पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। अप्रैल 2023 को तिलहर के सुनौरा अजमतपुर गांव के 14 लोगों की हादसे में जान चली गई थी। यहां के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा पुल से नीचे गिर गई थी। इसके अलावा भी समय-समय पर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन कुछ समय तक अभियान चलाने के बाद शांत हो जाता है। ट्रैक्टर का इस्तेमाल केवल कृषि कार्य के लिए ही हो सकता है। माल ढुलाई के लिए ट्रैक्टर में ट्रॉली जोड़ी जा सकती है, लेकिन लोग कृषि कार्य में ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल करने के साथ ही यात्रियों को भी ढोते हैं। खासतौर पर गंगा स्नान या अन्य धार्मिक कार्य के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 से ज्यादा लोगों को ढोने में परहेज नहीं करते। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी ट्रॉलियों में भरकर लोगों को ढोया जाता है। पुलिस के सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग ढोए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई केवल नाममात्र की होती है। एआरटीओ ने एक अप्रैल 2023 से 31 जनवरी तक 23 ट्राॅलियों का चालान किया है।


हाल में हुए हादसे

-18 फरवरी को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के दीउरी गांव से सवार होकर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए ढाई घाट जा रहे थे। ट्रॉली पलटने से बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

-13 फरवरी को ढाईघाट रोड पर गंगास्नान करने जा रहे ग्राम भौंती के रहने वाले लोगों से भरी ट्राॅली ग्राम पृथ्वीपुर के पास पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 श्रद्धालु घायल हुए।
-16 अप्रैल 2023 को तिलहर के सुनौरा अजमतपुर के रहने वाले लोग जल लेने गर्रा नदी जा रहे थे। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। 14 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन




ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल केवल कृषि कार्य के लिए होना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही अभियान चलाया जाएगा।
-शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें