राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए सीएमएस डॉ.सरोज कुमार का बुके देकर स्वागत करते डॉक्टर। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सरोज कुमार को सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई है। उनका डॉक्टरों व कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
जुलाई 2023 में सीएमएस का चार्ज संभालने वाले डॉ. नेपाल सिंह ने ढाई वर्ष तक काम किया। 62 वर्ष की उम्र की बाध्यता के चलते ढाई साल के बाद उनसे प्रशासनिक कार्य को हटा दिया और वरिष्ठ होने के नाते डॉ. सरोज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ.सरोज ने कार्य शुरू भी कर दिया है। बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा, डॉ. शबाहत हुसैन, आशीष भदौरिया, ललित यादव, जयपाल सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। संवाद