फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्याम संदर नागला बाल साहित्य पुरस्कार से नवाजे गए डॉ.नागेश

विज्ञापन
राजस्थान में शाहजहांपुर के नागेश पांडेय को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजस्थान की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ ने वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ.नागेश पांडेय संजय को श्याम सुंदर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन


14 सितंबर को हिंदी दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत, महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, संस्था अध्यक्ष श्याम महर्षि और मंत्री रवि पुरोहित की उपस्थिति में डॉ.नागेश को पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल और 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। उन्हें उनकी प्रसिद्ध बाल कथा कृति ‘नटखट बाल कहानियां’ के लिए पुरस्कार मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें