शाहजहांपुर। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश की ओर से भोपाल में आयोजित बाल साहित्य राष्ट्रीय संगोष्ठी में वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. नागेश पांडेय संजय ने वैश्वीकरण के दौर में भारतीय बाल साहित्य के अनुवाद की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उनके वक्तव्य को खूब सराहना मिली। अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने डॉ. नागेश को सम्मानित किया। डॉ. नागेश ने बताया कि उनकी अब तक 55 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके बाल साहित्य पर अनेक शोध कार्य हुए हैं। संवाद