फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉ. बरखा और दुर्गविजय बने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी

विज्ञापन
डॉ. बरखा सक्सेना।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दो नई इकाइयों के संचालन के लिए कार्यक्रम अधिकारियों का चयन किया गया है। साक्षात्कार के बाद दुर्गविजय को द्वितीय इकाई (सामान्य) और डॉ. बरखा सक्सेना को तृतीय इकाई (महिला) का कार्यक्रम अधिकारी चुना गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी पद के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। बोर्ड की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद कुमार यादव ने की। माई भारत के डिप्टी डायरेक्टर माहे आलम और जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया सदस्य के रूप में मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय में पहले से एक एनएसएस इकाई संचालित है। नई दोनों इकाइयों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए एनएसएस गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई। संवाद

डॉ. बरखा सक्सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें