फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बागपत में सम्मानित किए गए डॉ.अरुण

विज्ञापन
अटल विहारी ऑडिटोरियम में शाहजहांपुर महोत्सव के ऑडीशन कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती प्रतिभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट बड़ौत बागपत में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह पांच अक्तूबर को हुआ। इसमें पीएम श्रीउच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय धन्योरा ददरौल के शिक्षक डॉ.अरुण गुप्ता को डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया गया। कई राज्यों से चुने गए शिक्षकों के बीच अरुण को स्मृति चिह्न दिया गया। संवाद
विज्ञापन


शाहजहांपुर महोत्सव के लिए ऑडिशन में बिखेरा जलवा

शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप व जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से शाहजहांपुर महोत्सव 2025 के लिए रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में ऑडिशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सिटी पंकज पंत ने दीप जलाकर किया। इसके बाद किशोर अवाॅर्ड 2025 सीजन 17, डांस मेनिया, मिस्टर एंड मिस यूपी शाइनिंग स्टार, किड्स मॉडलिंग व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के ऑडिशन लिए गए।
प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, मॉडलिंग और फैंसी ड्रेस की प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में मोहम्मद अजीज, दिव्य श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता और अनूप सेठ शामिल रहे। इस मौके पर आदित्य कुमार, प्रियांशु, दिलीप गुप्ता, देवा किशोर, नवल किशोर और उस्मान सिद्दीकी का विशेष सहयोग रहा। आयोजक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों की सूची नौ अक्तूबर को जारी की जाएगी। संवाद

अटल विहारी ऑडिटोरियम में शाहजहांपुर महोत्सव के ऑडीशन कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती प्रतिभाग

अटल विहारी ऑडिटोरियम में शाहजहांपुर महोत्सव के ऑडीशन कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें