फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर ने चुना था बुद्ध का लोक कल्याणकारी मार्ग : राम सिंह

Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पंचशील वेलफेयर सोसाइटी के पदा​धिक - फोटो : kathua
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बेरी चौकी स्थित गौतम बुद्ध पार्क में गौतम बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि बुद्ध का लोक कल्याणकारी मार्ग डॉ. आंबेडकर ने चुना था। हमने उस मार्ग का महत्व नहीं समझा।
विज्ञापन

कहा कि गौतम बुद्ध का पंचशील सिद्धांत हिंसा, चोरी, झूठ, व्याभिचार, नशीले पदार्थों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाता है। वास्तविक बुद्ध का अनुयायी इन शीलों के विपरीत आचरण नहीं करेगा। पंचशीलों का पालन करें तो हम शांति के साथ अपना विकास कर सकते हैं। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल, अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, धर्मानंद इंटर कॉलेज प्रवक्ता अमर सिंह दिनकर, बसपा के पूर्व मंडल को-ऑर्डिनेटर रामकुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष हरिशंकर कनौजिया, अटेवा के सलाहकार राजकुमार सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता एसके मित्रा व संचालन रितेंद्र कुमार ने किया।


प्रभात फेरी निकाली, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शाहजहांपुर। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा की ओर से बुद्ध जयंती पर पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार में बुद्ध वंदना के बाद पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष रामसेवक गौतम व जिलाध्यक्ष महेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। ओसीएफ एस्टेट स्थित आंबेडकर उद्यान, आवास विकास स्थित आंबेडकर पार्क, घंटाघर आंबेडकर प्रतिमा स्थल, बेरी पुलिस चौकी स्थित बुद्ध पार्क के पश्चात लोधीपुर व हथौड़ा स्थित आंबेडकर पार्क व बुद्ध विहार में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर बुद्ध विहार में समापन हुआ। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश पाल सिंह, कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, विनोद छाबला, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


राहगीरों को बांटी खीर और शरबत

शाहजहांपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को निगोही ब्लाॅक कार्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास एक स्टूडियो के मालिक सत्यपाल मौर्य ने राहगीरों को खीर और शरबत का वितरण कराया। इस कार्य में कस्बे के रमेश चंद्र मौर्य, वेद प्रकाश, फकीरे लाल मौर्य, संतोष मौर्य आदि का सहयोग रहा। संवाद

शाहजहांपुर में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पंचशील वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिक- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें