फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा यार्ड में ब्लॉक के कारण डाउन लाइन की ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम महेश यादव। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा यार्ड में डाउन लाइन पर ब्लॉक होने के कारण दोपहर बाद लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोपहर में आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम छह बजे आई। कई अन्य ट्रेनें भी ब्लॉक में फंस गईं। इस कारण यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को 1:35 बजे से पांच बजे तक रोजा यार्ड में ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के कारण टनकपुर से सिगरोली जाने वाली त्रिवेणी देरी से चलाई गई। रोजाना दोपहर 12:38 बजे आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम छह बजे आई तो 13152 कोलकाता एक्सप्रेस भी पांच घंटे विलंब से आई। अवध असम एक्सप्रेस भी दोपहर 12:14 बजे के स्थान पर 7:07 बजे आई। इसके अलावा भी कई ट्रेन ब्लॉक के कारण फंसीं रहीं।
-
सीनियर डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने रविवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तीन जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को परखा। पूरे स्टेशन का भ्रमण करने के बाद उन्होंने वंदे भारत के ठहराव को लेकर होने वाले कार्यक्रम के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर यात्री शेड के नीचे व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कहा कि मौसम खराब होने के कारण शेड के नीचे ही इंतजाम कराए जाएं। कई जगह पर कमियां मिलने पर सुधार के लिए कहा। उनके साथ सीएमआई एमके सिंह, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें