फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुत्ते, बंदर और सांड़ हो रहे आक्रामक...समस्या का हल करे नगर निगम

विज्ञापन
टाउनहॉल ​स्थित नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन देने जाते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंड
विज्ञापन
शाहजहांपुर। व्यापारियों ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी से आक्रामक हो रहे कुत्तों, सांड़ों और बंदरों को पकड़े जाने की मांग की है। अलग-अलग संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के पदाधिकारी खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया कि पूरे शहर में हिंसक कुत्तों, बंदरों और सड़कों पर घूम रहे सांड़ों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन राहगीर, महिलाएं और बच्चे इनका शिकार हो रहे हैं। बाजारों में ग्राहक आने से डर रहे हैं। इससे व्यापार चौपट हो रहा है।
दो दिन पहले ककराकलां में कुत्तों के हमले की शिकार बच्ची की मौत प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। नगर निगम की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया जाना चाहिए। कुत्तों, बंदरों और सांड़ों को पकड़ा जाना चाहिए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, आकाशदीप गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेठ, उवैस हसन खां, रेहान मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुत्तों को पकड़ने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ककराकलां में बच्ची के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। इसके अलावा भी अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया। इसमें मोहल्ला हुंडालखेल में जर्जर सड़क को ठीक कराने के साथ ही शहर की अन्य सड़कों की स्थिति भी ठीक कराने की मांग की गई। घरों में दूषित जल की आपूर्ति की जांच कराने के साथ नाले और नालियों की सफाई कराने की मांगें भी उठाईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मो.सलाउद्दीन अख्तर, अनूप गुप्ता, अनवर मिया, नफीस खान, बब्बन शाह आदि मौजूद रहे।

टाउनहॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन देने जाते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें