मिर्जापुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे तहसील भवन के मोड़ के पास मंगलवार को सुबह कुत्ते गाय के एक मृत बछड़े को नोच कर खा गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
वीडियो में दिख रहा है कि तहसील भवन मोड़ के पास कुत्ता बछड़े के शव को नोच रहा है। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि मौके पर पंचायत सचिव को भेजकर मृत बछड़े के अवशेष गड्ढे में दफन कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। संवाद