फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जंगल से आए हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी

विज्ञापन
खुटार के गांव मोहनपुर के एक घर में बैठा घायल ​हिरन। संवाद
विज्ञापन
खुटार। जंगल से भटक कर आबादी के पास आए हिरन को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी हिरन को इलाज के लिए रेंज मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम हिरन खुटार रेंज के बिलंदापुर वन क्षेत्र से निकलकर गांव मोहनपुर के पास आ गया। यहां कुत्तों ने हिरन को घायल कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरन गांव के आत्माराम के घर में घुस गया। हिरन को घायल देखकर आत्माराम ने कुत्तों काे भगाया। गांव के अमन मिश्रा ने वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडेय वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और हिरन को इलाज के लिए रेंज मुख्यालय मैलानी ले गए। हिरन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह कोर्ट के कार्य से प्रयागराज आए हैं। हिरन के घायल होने की जानकारी पर टीम भेजी गई थी। हिरन का इलाज चल रहा है, ठीक होने पर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें