फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुत्तों और बंदरों ने चार बच्चों समेत 12 लोगों को काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कुत्तों और बंदरों के काटने की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 12 लोगों को कुत्तोंं और बंंदरों ने काटकर घायल कर दिया। इन सभी को सीएचसी लाए जाने पर एंटी रैबीज वैक्सीन के इंजेक्शन लगाकर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

सोमवार को घर के कामों से बाहर निकले आलमपुर गांव के मुख्तियार, खैरपुर निवासी असद और हुुसैन, फीलनगर के वैभव कुमार, रमापुर उत्तरी गांव में अमरकांत की पुत्री आरोही और नगरा मधा गांव में आदित्य कुत्तों के काटने से घायल हो गए। मोहल्ला आतिशबाजान में सोमवार को सुबह छत पर बैठीं बुजुर्ग अहमदी बेगम को बंदरों ने काट लिया।
फीलनगर निवासी शबाब अली के पुत्र अयाज, बतलइया निवासी वीरपाल के पुत्र आर्यन, इंद्रपुर गांव में ऋषिपाल की पत्नी गुड्डी देवी, हरिहरपुर में राजेश की पत्नी प्रीति और मधुपुरी निवासी कृष्ण पाल की पुत्री खुशबू बंदरों के काटने से घायल हो गईं। सीएचसी के प्रभारी डॉ. फैजान खां ने जन सामान्य से कहा है कि कुत्ते और बंदर के काटने पर झाड़-फूंक करने के बजाय तत्काल अस्पताल आकर एआरवी लगवाएं क्योंकि ऐसे मामलों में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें