फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन में डॉक्टर की पत्नी से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजस्थान के रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी से ट्रेन में एक अज्ञात युवक ने छेड़खानी की। लखनऊ में केस दर्ज होने के बाद शाहजहांपुर ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन

राजस्थान के एक मेडिकल कॉलेज की रहने वाली महिला के पति डॉक्टर हैं। महिला ने लखनऊ के चारबाग जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को ट्रेन संख्या 12230 में वह यात्रा कर रहीं थीं। वह अपनी सीट अपने भाई से बदल कर आ गईं थीं। बताया कि उनके अगले नंबर की सीट पर बैठा एक आदमी शाहजहांपुर स्टेशन आने पर खड़ा हो गया। उसने उनके पैरों को दो बार गलत तरीके से छुआ। उन्हें लगा कि शायद गलती से ऐसा कर दिया।
जब उस व्यक्ति ने तीसरी बार फिर पैर को छुआ तो उन्होंने लाइट जला दी। जब तक वह कुछ कर पातीं, वह तेजी से नीचे उतर गया। महिला ने लखनऊ पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना क्षेत्र शाहजहांपुर होने के कारण केस यहां ट्रांसफर कर दिया गया। थाना जीआरपी प्रभारी रमाकर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें