डॉक्टर्स-डे पर रोटरी क्लब सिटी की ओर से विवेकानंद चैरिटेबिल ब्लड बैंक में रक्तदान कैंप लगाया गया। उधर, लायंस क्लब सेंट्रल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर पुण्य कमाया।
रोटरी सिटी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरत चंद्र के आह्वान पर अध्यक्ष राकेश सक्सेना और सचिव अरुण शर्मा के नेतृत्व में विवेकानंद ब्लड बैंक में रक्तदान कैंप लगाया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए कैंप में पूजा वर्मा, शशि सिंह, एपी सिंह, विपिन गुप्ता, अरुण शर्मा, निर्मल कुमार, विश्वनाथ गुप्ता, जतिन निझावन, विनय शुक्ला आदि शामिल रहे। आयोजन में डॉ. हेमेंद्र वर्मा, अमिताभ बेरी, मनोज खुराना, नीरज गुप्ता, भवनेश निझावन, डॉ. केपी सक्सेना आदि का योगदान रहा। डॉ. दीप्ति दीक्षित ने आभार जताया।
रक्तदान शिविर में सीएमओ सम्मानित
लायंस क्लब सेंट्रल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केशव स्वामी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सचिव डॉ. रेशू अग्रवाल, जावेद अनवर, शिव नारायण खन्ना, ऋषि कपूर, मनीष कपूर, विनय सक्सेना, विकास शर्मा, सुमित शुक्ला आदि ने रक्तदान किया। संस्थाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने प्रथम प्रयास को सफल बनाने वाले सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर देवेंद्र मलिक, रजत खन्ना, अशोक सिंह, परमजीत सिंह बग्गा, समीर सक्सेना, गुरमीत सिंह अरोड़ा आदि मौजूद रहे।