फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, लालच में आकर जुड़ा था गिरोह से

Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने एमबीबीएस डॉ. मोनू त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था। उसके गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोनू त्यागी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य एमबीबीएस डॉ. मोनू त्यागी को शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा के गुरुग्राम के बादशाहपुर, मैदाबास के सेक्टर 64 के मकान नं. 22 का रहने वाला था। पुलिस उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इंवेस्टमेंट कंपनी बनाकर स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन निवेश कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के छह आरोपियों को 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


ये लोग जलालाबाद में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। निवेश की गई धनराशि को तीन गुना करने के नाम पर कई राज्यों के लोगों को वे ठग चुके थे। गिरोह का सरगना टिंकल गुप्ता था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। साइबर ठगी में संलिप्त पाए गए बाराबंकी के रहने वाले आरोपी मनीष गुप्ता से ग्लोबल ट्रेड कंपनी को संचालित करने वाले अक्षय शर्मा का मोबाइल नंबर मिला।

मोबाइल के जरिये पुलिस ने उसकी लोकेशन जानी। पुलिस टीम मंगलवार देर रात फर्रुखाबाद से दिल्ली मार्ग पर जरियनपुर के पास पहुंची। यहां सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम मोनू त्यागी बताया। उसके मोबाइल की जांच में वह मनीष गुप्ता के साथ व्हाट्सएप चैट से जुड़ा पाया गया। 
विज्ञापन


फर्जी स्टॉक मार्केटिंग करता था आरोपी 
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि उसके पास से मिले लैपटॉप में ग्लोबल ट्रेड फर्म की जानकारी हुई। यह आईडी पूर्व में गिरफ्तार किए गए टिंकल गुप्ता भी प्रयोग करता था। मोनू ने बताया कि वह आर्क ट्रेड के सर्वर पर अक्षय शर्मा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अपनी पहचान छुपाकर अपने साथियों मनीष गुप्ता, वीरेश गुप्ता व नीरव के साथ मिलकर ऑफलाइन वर्चुअल ट्रेड (फर्जी स्टॉक मार्केटिंग) का कार्य करता था। इससे होने वाली कमाई को वह अपनी माइंड एंड मोशन नाम की कंपनी के यस बैंक के खाते में ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

लालच में आकर जुड़ गया गिरोह से 
स्टॉक मार्केट में निवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े हुए एमबीबीएस डॉक्टर मोनू त्यागी के छह छह साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार रात पकड़े गए आरोपी मोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह एमबीबीएस डॉक्टर है। कुछ वर्ष पूर्व लालच में आकर गूगल पर आर्कटेक्नोलोजी के बारे में सर्च कर रहा था। आर्कटेक्नोलोजी के सर्वर पर ग्लोबल ट्रेड नाम की कंपनी का वेबसाइट पेज देखा तो उससे जुड़ गया। ग्लोबल ट्रेड ऐसा सॉफ्टवेयर है जो ऑफलाइन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने का प्लेटफॉर्म है, जो वास्तविक ऑनलाइन शेयर मार्केट की तरह काम करता है।
 
यह सॉफ्टवेयर वर्चुअल होता है और इसमें क्लाइंट के निवेश की धनराशि को लाभ-हानि अपनी इच्छानुसार दिखा सकते है। मोनू ने बताया कि पिछले महीने उसके पास बाराबंकी के मनीष गुप्ता का मैसेज आया था। इसमें उसने विमल गुप्ता की लॉगइन आईडी पासवर्ड बदलने के लिए कहा था। मोनू ने बताया कि वह जो आईडी उपलब्ध कराता था, उसके लिए 800 रुपये प्रति आईडी कमीशन मिलता था।
 
उसने अक्षय शर्मा के नाम से गुरुग्राम में माइंड एंड मोशन नाम से कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। उसने पैनल के अलावा कुछ क्लाइंट सीधे खुद की आईडी से जोड़ रखे थे। इनकी ट्रेडिंग लेन-देन वह अपनी कंपनी के खाते में करवाता था। जब से विमल गुप्ता का काॅल सेंटर पकड़ा गया तब से उसने ट्रेडिंग बहुत कम कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें