फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दमा का मरीज न बना दे रोडवेज बस स्टेशन

Tue, 13 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की परेशानियों को कोई देखने वाला नहीं है। यहां निर्धारित समय सीमा के अंदर बस स्टैंड भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टैंड परिसर में उड़ रही धूल यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल न उड़े।
विज्ञापन

परिवहन निगम मूल किराए के साथ ही यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए टिकट के साथ अन्य मदों का भी पैसा वसूल करता है, लेकिन यहां तो अंधेरनगरी चौपट राजा वाली कहावत नजर आ रही है। यात्रियों और बसों की भरमार के बीच उड़ती धूल से जहां यात्रियों के कपड़े गंदे हो रहे हैं, वहीं इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दैनिक यात्रियों को हो रही है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों से कई बार कहा कि सुबह, दोपहर और शाम को मोटर चलाकर पानी का छिड़काव कर दिया जाए तो यात्रियों को धूल नहीं फांकनी पड़ेगी, लेकिन यात्रियों की इस दिक्कत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

30 हजार यात्रियों के लिए पीने को पानी तक नहीं
रोडवेज बसों से रोजाना लगभग तीस हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन इन यात्रियों को स्टैंड पर इस भीषण गर्मी में पानी के भी लाले हैं। 189 बसों का संचालन करने वाले बस स्टैंड परिसर में मात्र एक हैंडपंप लगा है, वह भी शौचालय के पास ऐसी जगह लगा है, जहां लोगों की नजर नहीं जा पाती। यात्रियों को गला तर करने के लिए बीस रुपये की बोतल खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए पेयजल के समुचित बंदोबस्त के प्रयास चल रहे हैं। चूंकि अभी भवन निर्माण चल रहा है, इसलिए व्यवस्थाएं दुरुस्त होने मेें थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन

- सुनील नागर, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें