फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम न फीड करने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2015 09:16 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पेंशन योजना में नाम फीड न किए जाने से नाराज तमाम महिलाओं ने भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन दिया। इसमें उनके नाम शीघ्र ही लिस्ट में शामिल न किए जाने पर आंदोलन शुरू कर देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

गांव मगटोरा तथा कुंडरा से आई मुन्नी देवी, माया, सरोज, चंपा देवी, राजकुमारी, बिट्टी, मंजूसा देवी, शबाना, सुल्ताना, सियावती आदि ने बीडीओ मुनीम लाल को बताया कि उन लोगों के नाम समाजवादी पेंशन योजना के तहत बनाई गई लिस्ट में फीड नहीं किए गए। आरोप लगाया कि लोगों के नाम दलाल दे देते हैं, वही नाम फीड किए जा रहे हैं। महिलाओं ने बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उन लोगों की जांच करा ली जाए। यदि वे लोग पेंशन पाने के लिए पात्र हैं तो उन लोगों के नाम तत्काल फीड कराए जाएं। अन्यथा वे लोग आंदोलन श्ुारू करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर भाकियू के कप्तान सिंह यादव, श्याम किशोर अग्निहोत्री, रत्ना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें