फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर सुनीं समस्याएं

Sat, 02 Jan 2016 08:48 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव बाद पहली बार कोतवाली में आयोजित हुए समाधान दिवस में डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जानकारी न होने के कारण समाधान दिवस में मात्र चार-पांच ही फरियादी पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने कोतवाली का निरीक्षण भी किया और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्हें अविलंब दूर कराने को कहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे समाधान दिवस में पहुंचे डीएम शुभ्रा सक्सेना तथा एसपी बबलू कुमार ने गांव हारकटेटा, जब्बलपुर तथा मंगटोरा से आए लोगों की जमीन विवाद संबंधी समस्याओं को सुना। इस दौरान डीएम और एसपी ने लंबे समय से लंबित चल रहे गांव हारकटेटा के जमीनी विवाद को एसडीएम के साथ बैठकर कल तक निस्तारित कराने के निर्देश सीओ को दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी जमीनी विवाद लंबे समय तक लंबित न रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। एसपी ने जमीन विवाद संबंधी रजिस्टर तलब कर कोतवाल से विभिन्न जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारियों द्वारा कोतवाली के किए गए निरीक्षण में मालखाना, हवालात, रसोईघर तथा कार्यालय के अलावा पुराना थाना परिसर आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान मालखाने में गंदगी तथा विभिन्न मामलों में पकड़ी गई बाइक को बेतरतीब ढंग से खड़ी करने पर नाराजगी जताई। एसपी ने सभी बाइक्स पर क्राइम नंबर डलवाने के अलावा कोतवाली में खराब खड़ी चीता बाइक को अविलंब दुरुस्त कराने को कहा।
0000
तहसील-समाधान दिवस के आयोजन शुरू
शाहजहांपुर। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए शासन की वर्तमान नीति के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रत्येक तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। उसी प्रकार प्रत्येक थानों में प्रथम एवं तृतीय शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि माह जनवरी में डीएम की अध्यक्षता में पांच जनवरी तहसील तिलहर में, 19 जनवरी को तहसील पुवायां में तहसील दिवस आयोजित होंगे। उसी प्रकार माह फरवरी में डीएम की अध्यक्षता में दो फरवरी को तहसील जलालाबाद तथा 16 फरवरी को तहसील सदर में तहसील दिवस का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें