फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का पुवायां मंडी समिति के सेंटरों पर छापा

Fri, 15 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
डीएम का छापा
विज्ञापन
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को पुवायां मंडी समिति परिसर में लगे गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खरीद कम होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले मंडी लगे बड़ागांव सहकारी संघ के सेंटर को चेक किया। प्रभारी रूपेश शुक्ला ने बताया कि अभी तक तीन सौ क्विंटल गेहूं खरीद  की गई है। डीएम ने सेंटर का कांटा चेक किया जो सही मिला। कर्मचारी कल्याण निगम पर खरीद नहीं होती पाई गई। मौके पर मिले कर्मचारी ने बताया कि प्रभारी नरेश कुमार के छुट्टी पर होने के कारण खरीद नहीं हो रही है। डीएम ने बिना अनुमति लिए गायब हुए प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निगम के जिला प्रबंधक को डीएम ने फोन लगाया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। इस पर डीएम ने जिला प्रबंधक का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए।
खाद्य एवं रसद विभाग के सेंटर पर 36 सौ किवंटल खरीद किए जाने और खरीद कार्य सुचारू रूप से चलता मिलने पर डीएम ने प्रभारी लालचंद्र की पीठ थपथपाई और अन्य सेंटर प्रभारियों से भी खरीद में तेजी लाने को कहा। डीएम से शिकायत की गई कि कुछ सेंटरों और आढ़त पर बोरे के स्थान पर एक किलो करदा काटा जाता है। इस पर डीएम ने कहा कि ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सेंटर प्रभारियों ने वारदाना बनाए रखने, किसानों को कोई समस्या नहीं होने देने, बैंक से भुगतान में दिक्कत होने पर सूचना देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सलिल कुमार पटेल, मंडी कर्मचारी आदि मौजूद रहे। डीएम ने बंडा के गांव धीमरपुरा में बैनामा की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर स्टांप लगाए जाने के मामले की जांच की। इसके बाद डीएम खुटार होते हुए जिला मुख्यालय रवाना हो गए। 
विज्ञापन


एसडीएम को मंडी में कैंप करने के निर्देश
पुवायंा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि आढ़तों पर गेहूं आ रहा है तो सेंटर सूने क्यों पड़े हैं। उन्होंने एसडीएम सलिल कुमार पटेल को एक सप्ताह तक मंडी में कैंप कर खरीद  कार्य पर निगाह रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और मंडी कर्मचारी मंडी गेट पर मौजूद रहें और गेहूं आने पर किसान को सेंटर पर गेहूं बेचने को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी बड़े किसानों के घर पहुंचे और गेहूं को सेंटर पर बेचने को कहें। डीएम ने कहा कि छोटे किसानों का गेहूं सही रेट पर बिकना चाहिए और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। 

धांधली हुई तो खैर नहीं
पुवायां। सेंटर चेक करने के दौरान डीएम ने कहा कि खरीद में धांधली पाए जाने खैर नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंडी कर्मचारियों पर सवाल दागा कि उनकी आढ़त वालों से सांठगांठ तो नहीं है, इस पर कर्मचारियों की घिग्घी बंध गई। इस दौरान एक मंडी में शिवांगी ट्रेडर्स आढ़त बंद मिली, लेकिन आढ़त के बाहर अधतुला गेहूं का ढेर लगने पर डीएम आढ़त पर जा धमके और कहा कि उनके आने पर ही आढ़त स्वामी गायब हो गया है। डीएम ने कहा कि ऐसे आढ़त स्वामियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ देर बाद आढ़त स्वामी डीएम के पास पहुंचा और बताया कि पिता की दवा लेने जाने के कारण आढ़त बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें