फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक

Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
डीएम ने पिलाई पोलियो खुराक - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी राम गणेश ने सीडीओ टीके शिबु और सीएमओ डॉ. कमल कुमार के साथ रविवार को शहर के खटकाना मोहल्ले में जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षीकरण की दवा पिलाई। वहां पर उन्होंने पोलियो बूथ का शुभारंभ भी किया एवं कहा कि सभी माता-पिता का दायित्व है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिये बूथ पर दवा अवश्य पिलाये। 
डीएम ने मलिन बस्ती मोहल्ला खटकाना के लोगों से वहां की समस्या की जानकारी की। उन्होंने विकलांग ओमप्रकाश उर्फ  बिल्ला को विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। इस मलिन बस्ती में यूनिसेफ  द्वारा बूथ लगवाया गया था जिसमें जिला समन्वयक हुदा जैहरा ने बच्चों को कैप, फोल्डर, झंडी आदि वितरित किये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने बताया कि रविवार को पांच वर्ष तक के कुल 5.13 लाख बच्चों को जिले में बने 1965 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जो बच्चे रविवार को दवा नहीं पी सकें उन्हें उनके घर जाकर दवा पिलाने को 983 भेजी जा रही हैं। जिले में 107 ट्रांजिक्ट बूथ बनाये गये है तथा 45 मोबाइल टीमें है जो घूम-घूम दवा पिलायेगी। कुल 329 पर्यवेक्षक नियुक्त हैं और 62 चिकित्साधिकारियों को सेक्टर अधिकारी नियुक्त करते हुये कार्यक्रम की कई स्तर पर सघन मानीटरिंग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें